Jharkhand Weather: फिर कहर बरपा रहा है मौसम, लोहरदगा में वज्रपात से 1 बच्चे की मौत, दो घायल
झारखंड के लोहरदगा में वज्रपात के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी है. जबकि दो बच्चे घायल हैं. सभी बारिश के दौरान आम चुनने घर से बाहर निकले थे.
लोहरदगा : झारखंड में मॉनसून का प्रवेश हो चुका है. ऐसे में भीषण गर्मी के बाद अब वज्रपात लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है. गुरुवार को इसकी वजह से अलग अलग जिलों में तीन की मौत हो गयी थी. अब खबर आ रही है कि शुक्रवार को वज्रपात से एक बच्चे की मौत हो गयी है. जबकि दो लोग घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना लोहरदगा के किस्को प्रखंड की है.
बारिश के दौरान गये थे आम चुनने
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लोहरदगा के किस्को प्रखंड में दोपहर बाद जोरदार बारिश हो रही थी. इस दौरान बगड़ू पंचायत क्षेत्र के केंद टोली निवासी अरुण महली का 10 वर्षीय पुत्र आर्यन महली अपने दो दोस्त रूपेश महली (09 वर्ष) और आशीष उरांव (11 वर्ष) के साथ आम चुनने गया था. इस क्रम में तेज तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और वहीं गिर पड़े. जब इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे.
चिकित्सक ने जांच के बाद एक बच्चे को किया मृत घोषित
आनन फानन में सभी घायल बच्चों को प्रखंड में स्थित अस्पताल ले गये. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने आर्यन महली को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो अन्य घायल रूपेश महली और आशीष उरांव का इलाज चल रहा है. इधर, मतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है. कुछ ग्रामीण मृत बच्चे के परिजनों को दिलासा देने में जुटे रहे. सभी की आंखें नम हैं.
गुरुवार को भी हुई थी वज्रपात के कारण तीन की मौत
गुरुवार को वज्रपात के कारण 3 लोगों की जान चली गयी. मृतकों में पलामू के तरहसी की डुमरी पंचायत के करमा गांव का राकेश सिंह (17), रांची के बुढ़मू की गीता देवी (25) और मुरगी सागगढ़ा निवासी लालदेव महतो की पत्नी मीनू देवी शामिल थे.
25 जून तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
शुक्रवार को दोपहर बाद झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली. 25 जून तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान और सतर्क रहने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










