लोहरदगा लोकसभा से इन प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र, विधायक चमरा लिंडा के बारे में क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

नामांकन पत्र खरीदने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुखदेव भगत ने कहा है कि मैं गठबंधन का प्रत्याशी हूं. जहां तक चमरा लिंडा की बात है. वह मेरे छोटे भाई हैं.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला : लोहरदगा लोकसभा आम चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी. नये समाहरणालय भवन कार्यालय में नामांकन पत्र बिक्री केंद्र बनाया गया है. पहले दिन कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की है. जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत, लोकहित अधिकार पार्टी के रामचंद्र भगत, भारत आदिवासी पार्टी के मरियानुस तिग्गा, निर्दलीय प्रत्याशी स्टीफन किंडो, पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बिहारी भगत व आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के सनिया उरांव ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की है.

नामांकन पत्र खरीदने के लिए सबसे पहले कांग्रेस के सुखदेव भगत पहुंचे. उन्होंने शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 1.05 बजे नामांकन पत्र खरीदे. इसके बाद अन्य प्रत्याशियों ने एक-एक कर नामांकन पत्र खरीदा. सुखदेव भगत ने बताया कि वे 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के वक्त कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: लोहरदगा सीट के लिए 24 अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी, 30 अप्रैल से मतदाता पर्ची का वितरण

चमरा लिंडा के लिए क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत

नामांकन पत्र खरीदने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुखदेव भगत ने कहा है कि मैं गठबंधन का प्रत्याशी हूं. जहां तक चमरा लिंडा की बात है. वह मेरे छोटे भाई हैं और साथ ही साथ वे गठबंधन के भी सहयोगी हैं. वे सभी बातों को समझ रहे हैं. चमरा लिंडा आवेश में नहीं, बल्कि विवेक से निर्णय लें. समाज, देश व लोकतंत्र पहले है. चमरा लिंडा की छोटी से गलती से बीजेपी को फायदा होगा. वे संवेदनशीलता से बातों को समझें.

उन्होंने आगे कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. अगर हम अलग-अलग होकर चुनाव लड़ें तो इसका सीधा लाभ भाजपा व आरएसएस को होगा. कहीं, ऐसा न हो कि यह लोकसभा चुनाव देश के लिए अंतिम हो. सुखदेव भगत ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव जनता के राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित होता है. परंतु, अगर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र की मुददों की बात करें तो जब से भाजपा की सरकार बनीं. रेलवे लाइन पर कुछ काम नहीं हुआ.

जबकि यह मांग लंबे समय से उठ रही है. छोटानागपुर क्षेत्र की नाबालिग बेटियां मानव तस्करी का शिकार हो रही हैं. इस क्षेत्र से पलायन जारी है. ऐसे में अगर हम पर्यटन स्थलों को विकसित करें तो इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. इस मौके पर आलोक कुमार साहू, राजनील तिग्गा, अकील रहमान, बसंत गुप्ता, अरूण गुप्ता सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola