कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा गयी है भाजपा : सुखदेव भगत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई.
विज्ञापन
किस्को.
अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के किस्को व पेशरार प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिया. सभी कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत कर इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का निर्देश दिया गया. मौके पर सुखदेव भगत ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में काफी कम अंतर से हार मिली थी. इस बार जनता का मूड कांग्रेस की ओर हैं. मोदी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है.भाजपा को अभी से हार का डर सता रही है.भाजपा के सर्वे में 180 सीट का अनुमान देख भाजपा डरी हुई है. कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है. सभी जीतोड़ मेहनत कर भारी अंतर से जीत हासिल करने हेतु अभी से लग जाए. मौके पर जिला अध्यक्ष सुखैर भगत,कार्यकारी जिलाध्यक्ष शकील अहमद,सुखेर भगत,सकील अहमद,मोज़म्मिल अंसारी,मुस्ताक अहमद,सामूल अंसारी,नुसरत अंसारी, उल्फत अंसारी,रविंद्र सिंह,जयवंत कुजूर,शेख सादिक,कबीर अंसारी, राजेंद्र गोप, कुद्दुस अंसारी, कामिल तोपनो, अयूब खलीफा, इमान उराँव,बिनोद खेरवार व अन्य मौजूद रहेआपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन