किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड सभागार, कैरो में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कैरो. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड सभागार, कैरो में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) छंदा भट्टाचार्य ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ छंदा भट्टाचार्य सहित अन्य अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर और दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में किसानों, मुखिया, जनसेवक और कृषि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. कार्यशाला में खरीफ फसल की बुआई, फसल बीमा, बीज वितरण, धान अधिप्राप्ति, और कृषि की नवीन तकनीकों पर चर्चा की गयी. बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने किसानों से आग्रह किया कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन जैसे विकल्पों को भी अपनायें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो. प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी किशोर उरांव ने किसानों से रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी. प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी ज्ञान साहू ने आत्मा योजना के तहत किसानों को धान, मडुवा, मक्का, अरहर, उरद आदि के बीज वितरण की जानकारी दी और किसानों से ब्लॉक चैन में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया. इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामसाय टाना भगत, पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी, मुखिया वीरेंद्र महली, सुमित्रा उरांव, जयमंगल मुंडा, सुमन तिग्गा, विनय उरांव, अनुराधा कुमारी, महादेव उरांव, प्रतिमा देवी, कुश कुमार सिंह, कुंवर साहू, राजकुमार यादव सहित कई प्रखंड कर्मी व किसान उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन किशोर उरांव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola