नेशनल हाइवे में अधूरा निर्माण कार्य दुर्घटनाओं को कर रहा आमंत्रित

Updated:
विज्ञापन
नेशनल हाइवे में अधूरा निर्माण कार्य दुर्घटनाओं को कर रहा आमंत्रित

जिले में विकास योजनाओं की गड़बड़ी और अधूरे निर्माण कार्य आम समस्या बनती जा रही है.

विज्ञापन

गोपी कुंवर लोहरदगा. जिले में विकास योजनाओं की गड़बड़ी और अधूरे निर्माण कार्य आम समस्या बनती जा रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-143ए का कुडू से घाघरा तक चौड़ीकरण कार्य तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है. कुडू के इंदिरा गांधी चौक से मस्जिद तक सड़क अधूरी छोड़ दी गयी है, जिससे बरसात में जलजमाव और कीचड़ की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हीरही और सेन्हा प्रखंड के जोगना में भी सड़क निर्माण अधूरा है. बरवाटोली में सड़क निर्माण के तुरंत बाद सड़क उखड़ने लगी और अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जो जानलेवा साबित हो रही है. यह मार्ग प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों वाहनों का मुख्य रास्ता है, लेकिन संवेदक को काम पूरा करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है. संवेदक राशि निकालकर निष्क्रिय बना हुआ है, जबकि नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है. नाली निर्माण में भी अनियमितता सामने आयी है. सड़क का पानी नालियों में जाने के बजाय सड़कों पर ही जमा हो रहा है. जिन स्थानों पर सड़क बनी है, वहां प्रीमिक्सिंग नहीं की गयी, जिससे सड़क जल्दी टूट गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें जनता की सुविधा के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन लोहरदगा में यह परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन गयी हैं. प्रशासनिक उदासीनता और संवेदक की लापरवाही के कारण जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola