ePaper

अवैध खनिज संपदा व्यापारियों और भ्रष्टाचारियों का : सुनीता सिंह

Updated at : 11 Sep 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनिज संपदा व्यापारियों और भ्रष्टाचारियों का : सुनीता सिंह

अवैध खनिज संपदा व्यापारियों और भ्रष्टाचारियों का : सुनीता सिंह

विज्ञापन

लोहरदगा़ पेशरार प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह मुख्य रूप से शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि जो लोग खनिज संपदा के अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उनकी राजनीतिक हत्या अबुआ की बबुआ सरकार में तय है. उन्होंने सूर्या हांसदा की फर्जी एनकाउंटर कर हत्या को बड़ी साजिश बताया और कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से आदिवासियों की जमीन हड़पने का काम कर रही है. नगड़ी की खेतीहर जमीन पर रिम्स-2 निर्माण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार चाहती तो अन्य जिलों में भी इसका निर्माण कर सकती थी. योजनाओं में अनियमितता दूर कर लाभुकों को समय पर लाभ मिले : धरना में जिला मंत्री मिथुन तमेड़ा ने कहा कि पेशरार प्रखंड के पास ओनेगाढ़ा पुल का निर्माण न होना सरकार की लापरवाही है. पुल बनने से रोरद और पेशरार की दूरी कम हो जाती और आम लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होती. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आदिवासियों की हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन तुईमू और दुधापाट जैसे क्षेत्रों में रहने वाले असुर जनजाति के लोगों को आज तक बिजली की सुविधा तक नहीं मिल पायी है. प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार खेरवार ने कहा कि विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं में अनियमितता दूर कर लाभुकों को समय पर लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की कम उपस्थिति पर भी सवाल उठाया और कहा कि इससे आम जनता को भारी परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola