बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया

Updated:
विज्ञापन
बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया

पेशरार प्रखंड क्षेत्र के पेशरार एवं रोरद पंचायत अंतर्गत बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

किस्को. पेशरार प्रखंड क्षेत्र के पेशरार एवं रोरद पंचायत अंतर्गत बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया. इस दौरान ओनेगढ़ा, हुसरू कौवाडाड,पेशरार व रोरद गांव में निरीक्षण किया गया. मौके पर बीपीओ मनरेगा तौसिफ इस्लाम, सहायक अभियंता अनिल उरांव, कनीय अभियंता सूरज प्रजापति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगाये गये सभी बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सभी योजनाओं में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान पतरस असुर का बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी, मंगल उरांव का आम बागवानी, सिलवानी उरांव का आम बागवानी, सुनीता असुर का आम बागवानी व अन्य बागवानी का निरीक्षण कर थाला बनाने, समय पर पटवन करने, एच टेका लगाने, घेरान, इंटरक्रॉपिंग इत्यादि की जानकारी लाभुकों को दी गयी. निरीक्षण के दौरान ग्राम रोजगार सेवक विनोद कुमार नायक मेट व अन्य उपस्थित थे. लो..चेकिंग अभियान चलाया गया लोहरदगा. जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू की उपस्थिति में बीएस कॉलेज के पास ड्रंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट और हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक अमृतेश्वर गिरी, आरएए कृष्ण कुमार गुप्ता, ट्रैफिक इंचार्ज शिव शंकर मनाली तथा सुशील सिंह अपने दल बल के साथ उपस्थित थे. इस जांच अभियान में जो भी वाहन चालक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करते हुए नहीं पाये गये उनका मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola