लक्ष्य के अनुरुप करें राजस्व संग्रहण : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्य के अनुरुप करें राजस्व संग्रहण : डॉ ताराचंद

समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक

लोहरदगा. समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभागों को राजस्व वृद्धि और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये गये. मत्स्य विभाग को शेष तालाबों की बंदोबस्ती और बकाया राशि की वसूली का निर्देश मिला. विद्युत प्रमंडल को नियमित छापेमारी कर राजस्व हानि रोकने को कहा गया. माप-तौल विभाग को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ मिठाई दुकानों, राशन दुकानों, पेट्रोल पंपों और एफसीआई गोदामों में माप-तौल व गुणवत्ता जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. सभी अंचल अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को अंचल-सह-थाना दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया. भूमि कब्जा प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, सक्सेशन म्युटेशन से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही गयी. ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिशोधन पोर्टल, भूमि अधियाचना, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र संबंधी कार्यों को गति देने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने सभी विभागों को लक्ष्यानुसार राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola