सरकारी योजनाओं में दलालों का कब्जा, अंकुश लगाये प्रशासन : अजातशत्रु

Updated:
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं में दलालों का कब्जा, अंकुश लगाये प्रशासन : अजातशत्रु

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने लोहरदगा जिले में सरकारी योजनाओं में दलालों की सक्रियता पर गंभीर चिंता जतायी है.

विज्ञापन

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने लोहरदगा जिले में सरकारी योजनाओं में दलालों की सक्रियता पर गंभीर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि जिले में चल रही योजनाओं जैसे गाड़ी अनुदान, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और आवास योजना में दलालों का कब्जा है, जो भोले-भाले ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं. अजातशत्रु ने कहा कि सेन्हा, मुरपा, टेंगरिया, ईचरी, चांपी, झालजमीरा, मेढो आदि गांवों के लोगों से सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर 5000 से 2,10,000 तक की वसूली की गयी, लेकिन किसी को लाभ नहीं मिला. जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें धमकी दी गयी. उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण सेन्हा थाना में शिकायत लेकर गये, तो थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने के बजाय डांटकर भगा दिया. बाद में अजातशत्रु ने उपायुक्त से बात की, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अजातशत्रु ने मांग की कि सेन्हा थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाये और किसी संवेदनशील अधिकारी को नियुक्त किया जाये ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके. भाजपा नेता अनिल उरांव और लक्ष्मी नारायण भगत ने भी ठगी पर रोक लगाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola