नि:शुल्क शिविर में 48 मरीजों की हुई जांच

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नि:शुल्क शिविर में 48 मरीजों की हुई जांच

सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,सहसचिव संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से किये. इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 48 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए. हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बी.पी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का नि:शुल्क जांच की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए कहा की अब तक 7580 लोग इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए है और हमारा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवा दे सके. जिससे कि वे स्वस्थ एवं खुश रह सके. कहा की जल्द ही चर्म रोग,हड्डी-नस, नेत्र चिकित्सक एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का भी एक वृहद रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में कई जगहों पर कोरोना के मरीज पाये जा रहे हैं. इससे बचने के लिए गर्म पानी का सेवन करें. शिविर में जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ,डॉ कुमुद अग्रवाल,अवधेश मित्तल,संजय चौधरी,अनामिका भारती, सुबोध प्रसाद महतो,अतुल सर्राफ,नीलम कुमारी,करुणा चौधरी,रैमुन्नी देवी,संध्या देवी,केशव महतो,प्रदीप साहू,मीना देवी,सीता देवी,सोनिया पोद्दार,गीता टोप्पो,रामू राम,राधे देवी,रुपेश चौधरी,उमाशंकर साहू,अशोक अग्रवाल,रमेश महतो,सुनीता देवी,नवनीत गौड,शुभम कुमार, राम प्रसाद कसेरा,प्रियंका शर्मा,धनंजय अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola