बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली रैली
Updated at : 20 Jan 2020 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून 2019 जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सेन्हा थाना क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को कानून की जानकारी दी गयी. जागरूकता रैली मुख्य पथ सहित विभिन्न गली मुहल्लों से होकर गुजरी. मौके पर भाजपा समर्थक तिरंगा झंडा के साथ […]
विज्ञापन
जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून 2019 जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सेन्हा थाना क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को कानून की जानकारी दी गयी. जागरूकता रैली मुख्य पथ सहित विभिन्न गली मुहल्लों से होकर गुजरी. मौके पर भाजपा समर्थक तिरंगा झंडा के साथ चल रहे थे. रैली प्रखंड परिसर के बगल में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा की अध्यक्षता सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहू ने किया.
मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी व्यक्ति को डरने की आवश्यकता नहीं है. इस बिल से दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग को दिग्भ्रमित करने का कार्य बिना कानून पढ़े किया जा रहा है. भाजपा नेता नरेन राज ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक खास कर हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन, नरसंहार और संपत्तियों पर अवैध कब्जा सहना पड़ता है. इस सबसे बच कर जब भारत आते हैं तो यहां उन्हें शिक्षा स्वास्थ्य और दूसरी मूल भूत सुविधाएं नहीं मिल सकती.
यह पूर्ण रूप से मानवता का हनन है. भारत की नागरिकता हासिल करने का कोई ठोस दस्तावेज उपलब्ध नहीं है. इन लोगों को भारतीय नागरिक को मिलने वाले सुविधा से वंचित होना पड़ता है. इस कानून में सरनार्थी जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया है उनके नागरिकता संबंधित विषयों के लिए एक विशेष विधि व्यवस्था बनायी गयी है.
कार्यक्रम को राजमोहन राम, हर्षनाथ महतो, जय प्रकाश साहू, कलावती देवी, राजकिशोर महतो ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन विजय सोनी ने किया. मौके पर भिखारी भगत, अजय पंकज, बबलू जायसवाल, नवल साहू, नवीन साहू, जितेंद्र महतो, प्रदीप सिंह, राधा देवी, आशा देवी, निर्मला प्रजापति, जोधनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




