प्रेमी युगल की शादी करायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 12:32 AM
कुड़ू : थाना क्षेत्र के चंदलासो में प्रेमी युगल की कुड़ू पुलिस तथा ग्रामीणों की पहल पर गुरुवार को शिव मंदिर में शादी करा दी गयी. शादी के बाद लड़का अपने परिजनों के साथ नयी दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया. बताया जाता है कि चतरा जिले के एक युवक का प्रेम प्रसंग कुड़ू […]
कुड़ू : थाना क्षेत्र के चंदलासो में प्रेमी युगल की कुड़ू पुलिस तथा ग्रामीणों की पहल पर गुरुवार को शिव मंदिर में शादी करा दी गयी. शादी के बाद लड़का अपने परिजनों के साथ नयी दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया. बताया जाता है कि चतरा जिले के एक युवक का प्रेम प्रसंग कुड़ू प्रखंड के चंदलासो गांव में मामा के घर रह कर पढ़ाई कर रही युवती से हो गयी थी.
बुधवार को प्रेमी चार पहिया वाहन लेकर अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा और लड़की के घर पहुंच कर हंगामा करने लगा. युवक के हंगामा करने की जानकारी के बाद गांव वाले जमा हो गये. इसी बीच किसी ने कुड़ू थाना प्रभारी हरिऔध करमाली को सूचना दे दी. रात लगभग 10 बजे कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में लेकर कुड़ू थाना ले आयी.
जांच के क्रम में पुलिस ने लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी. सुबह 10 बजे युवक के परिजन कुड़ू थाना पहुंचे. थाना प्रभारी के समझाने पर युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हो गये. लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे. गांववाले तथा पुलिस की पहल पर लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हुए. इसके बाद शिव मंदिर में इनकी शादी करा दी गयी़ मौके पर कई लोग तथा दोनों परिवार के परिजन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










