Siwan News : मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर पलटने से चालकर की दबकर मौत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 May 2026 12:31 PM
ट्रैक्टर पलटने की सांकेतिक तस्वीर.
Siwan News : खेत से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. इस दौरान जान बचाने के लिए राजेश ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन ट्रेलर की चपेट में आ गया.
Siwan News : (अभय पांडे) सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में मंगलवार सुबह मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.
मृतक की पहचान महानगर गांव निवासी सुग्रीम यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है.
अनियंत्रत होकर पलटा ट्रैक्टर, गंभीर रूप से घालय हो गया था चालक
स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश यादव ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता था. मंगलवार सुबह वह खेत से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर का इंजन ऊपर उठ गया. इस दौरान जान बचाने के लिए राजेश ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.
इलाज के दौरान मौत, 3 बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं और वही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है.
इधर, सिसवन थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.
Also Read: पेयजल व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, लापरवाह नगर निकायों पर होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










