Siwan News : पेयजल व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, लापरवाह नगर निकायों पर होगी कार्रवाई

नहीं है पानी की व्यवस्था.
Siwan News: जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि पूर्व में सभी नगर निकायों को सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. पेयजल व्यवस्था में कोताही बरती गई है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
Siwan News: (मनीष गिरी) भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिले में पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले नगर निकायों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, 23 मई को शहर में पेयजल व्यवस्था की पड़ताल के दौरान नगर परिषद की व्यवस्थाएं कमजोर पाई गई थीं. कई चौक-चौराहों पर लगाए गए प्याऊ स्थलों पर पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी. कई स्थानों पर पानी गर्म मिला, तो कहीं घड़े और जार भी अनुपस्थित थे. इसके अलावा अधिकांश जगहों पर तैनात कर्मी नदारद पाए गए.
24 को भी कई जगहों पर पानी के जार खाली मिले
24 मई को भी हालात में कोई खास सुधार नहीं देखा गया. कई स्थानों पर पानी के जार खाली पड़े मिले, जबकि कुछ प्याऊ पूरी तरह बंद पाए गए। राहगीरों को मजबूरी में बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ी. लोगों ने आरोप लगाया कि केवल टेंट लगाकर औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर व्यवस्था नदारद है.
सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि पूर्व में सभी नगर निकायों को सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जिन नगर निकायों द्वारा आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था में कोताही बरती गई है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










