Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

एसटीएफ (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Siwan News: सीवान में एसटीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी कई गंभीर मामलों में वांछित था. गिरफ्तारी के बाद जिले के मादक पदार्थ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Siwan News (पंकज कुमार): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित ललित बस स्टैंड से पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरगंवा गांव का निवासी बताया गया है. गिरफ्तारी के बाद जिले के ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि जिले में स्मैक, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस और एसटीएफ टीम ने संयुक्त छापेमारी कर खुर्माबाद मंदिर के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया.

कई गंभीर मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार आरोपी मुफस्सिल थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ सराय थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं. वहीं बड़हरिया थाना में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर कांड दर्ज हैं.

नकद और मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 6070 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई से जिले के मादक पदार्थ कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Also Read: Siwan News: नौतन युवक हत्याकांड में 8 नामजद सहित 18 पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन