Siwan News: नौतन युवक हत्याकांड में 8 नामजद सहित 18 पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
सीवान में युवक की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज।
Siwan News: नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 8 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर मृतक के घर पर चौकीदार की तैनाती की गई है.
Siwan News (शिवनाथ पांडेय): सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के भाई बाबु जान अंसारी के लिखित बयान पर नौतन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. थाना प्रभारी जित मोहन कुमार ने बताया कि मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
आपके शहर में
अपराधियों ने गोली मारकर की थी हत्या
बताया जाता है कि बीते शनिवार की रात दर्जनों की संख्या में बाइक सवार अपराधी ठाकुर के रामपुर गांव निवासी मुन्ना अंसारी के दरवाजे पर पहुंचे और उन्हें घर से खींचकर कुछ दूरी पर ले गए. इस दौरान उनके सबसे छोटे पुत्र बुलेट अंसारी पिता को बचाने पहुंचे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घायल बुलेट अंसारी को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
मृतक के घर पर चौकीदार की तैनाती
घटना के बाद से मृतक के परिवार में भय और दहशत का माहौल है. मृतक के पिता मुन्ना अंसारी ने सुरक्षा की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर मृतक के घर पर चौकीदार तैनात कर दिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
Also Read: Siwan News : नौतन हत्याकांड में एक्शन में एसपी, परिजनों को सुरक्षा और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए