सीवान में नकली नोट बनाने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार, मशीन बरामद

गिरफ्तार की सांकेतिक तस्वीर
Siwan Counterfeit Currency Gang : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. देर रात हुई छापेमारी में एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मौके से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है.
Siwan Counterfeit Currency Gang : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित नकली नोट तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है. देर रात हुई छापेमारी में एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मौके से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.
Siwan Counterfeit Currency Gang : मैरवा के पंडितपुरा गांव में देर रात छापेमारी
गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कथित नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन, उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने मौके से एक महिला सहित दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
बरामद नकली नोटों का किया जा रहा आकलन
पुलिस के अनुसार बरामद कथित नकली नोटों की संख्या और कुल मूल्य का आकलन किया जा रहा है. साथ ही जब्त मशीन और अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क के संचालन के तरीके का पता लगाया जा सके.
आधा दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
किन क्षेत्रों में पहुंचते थे कथित नकली नोट?
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नकली नोटों की आपूर्ति किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है. पुलिस पूरे सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है.
पुलिस ने साधी चुप्पी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही है. एसपी पूरन कुमार झा ने भी जांच पूरी होने तक टिप्पणी करने से परहेज किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल कई जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










