सीवान के 15 प्रखंडों में 1 से 3 घंटे के बीच होगी भारी बारिश, गरज चमक का डबल अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated:
विज्ञापन

सीवान में बारिश की तस्वीर

Siwan Rain Alert : मौसम विभाग ने सीवान जिले के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है. अगले 1 से 3 घंटे के दौरान कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Siwan Rain Alert : बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है.राजधानी पटना सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने सीवान में अगले 1 से 3 घंटे के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार अगले 1 से 3 घंटे के दौरान जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Siwan Rain Alert : IMD ने सीवान के लिए जारी किया येलो वॉच

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार सुबह सीवान जिले के लिए येलो वॉच (Yellow Watch) जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 1 से 3 घंटे के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है. इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

Siwan Weather News : इन प्रखंडों में मौसम का अधिक असर

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जीरादेई, नौतन, पचरुखी, हुसैनगंज, बसंतपुर, बड़हरिया, दरौंदा, महाराजगंज, गुठनी, सिसवन, रघुनाथपुर, आंदर, लकड़ी नबीगंज,भगवानपुर हाट और सीवान सदर सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है. स्थानीय स्तर पर तेज हवा और बारिश के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है.

वज्रपात और तेज हवा को लेकर सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. बिजली चमकने के समय सुरक्षित भवन में शरण लें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें.

thumb _loom_001.jpg.jpeg

किसानों और ग्रामीणों के लिए विशेष सलाह

कृषि कार्य में लगे किसानों को मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम रोकने की सलाह दी गई है. तेज हवा के कारण कच्चे मकानों और कमजोर संरचनाओं के आसपास भी सावधानी बरतने को कहा गया है. पशुपालकों को भी अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है.

Also Read : सीवान के 3.10 लाख से अधिक लोगों के खाते में पहुंची ₹42.50 करोड़ पेंशन, जानिए किस योजना में मिली कितनी राशि


विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन