ePaper

दो सगी नाबालिग जुड़वा बहनों का दुष्कर्म के बाद अपहरण के आरोपी जीजा-साला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लोहरदगा थाना क्षेत्र के बराटपुर गांव निवदुष्कर्म के आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार, जेल भेजे गये

Updated at : 12 Dec 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो सगी नाबालिग जुड़वा बहनों का दुष्कर्म के बाद अपहरण के आरोपी जीजा-साला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लोहरदगा थाना क्षेत्र के बराटपुर गांव निवदुष्कर्म के आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार, जेल भेजे गये

लोहरदगा : दो सगी नाबालिग जुड़वा बहनों का दुष्कर्म के बाद अपहरण के आरोपी जीजा-साला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लोहरदगा थाना क्षेत्र के बराटपुर गांव निवासी संजीव कपूर उर्फ संजू (पिता गोवर्धन उरांव) एवं शिव कुमार उरांव (पिता चौठा उरांव, कुर्से) जो वर्तमान समय में किस्को मोड शांति नगर में आइसक्रीम […]

विज्ञापन

लोहरदगा : दो सगी नाबालिग जुड़वा बहनों का दुष्कर्म के बाद अपहरण के आरोपी जीजा-साला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लोहरदगा थाना क्षेत्र के बराटपुर गांव निवासी संजीव कपूर उर्फ संजू (पिता गोवर्धन उरांव) एवं शिव कुमार उरांव (पिता चौठा उरांव, कुर्से) जो वर्तमान समय में किस्को मोड शांति नगर में आइसक्रीम बेचता था.

इन दोनों ने दो नाबालिग जुड़वा बहनों के साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद 10 दिसंबर को दोपहर में समाहरणालय रेलवे लाइन के पास से एक सफेद कार में पीड़ित नाबालिग का अपहरण कर लिया था.

जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन दोनों आरोपी भागने में कामयाब रहे थे. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने इस मामले को गंभीरता से लिया और नाकेबंदी कर रात में ही सदर थाना प्रभारी राणा जय प्रकाश ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया.
लातेहार. अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह की हत्या की लातेहार जिला अधिवक्ता संघ ने निंदा की है. बुधवार को जिला व्यवहार न्यायालय में घटना का विरोध करते हुए अधिवक्ताओं ने अपने आप को न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola