ट्रक ओनर 26 को हिंडालको गेट के पास देंगे धरना

Updated at : 21 Jun 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ओनर 26 को हिंडालको गेट के पास देंगे धरना

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें कहा गया कि पिछले छह माह से लगभग 1200 ट्रक खड़े हैं जो अमतीपानी, कुजाम सहित अन्य माईंसों में चलते थे. बैठक में कहा गया कि महीनों से ट्रक के खड़े रहने से ओनर, चालक, सह चालक, लोडर, अनलोडर, […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें कहा गया कि पिछले छह माह से लगभग 1200 ट्रक खड़े हैं जो अमतीपानी, कुजाम सहित अन्य माईंसों में चलते थे. बैठक में कहा गया कि महीनों से ट्रक के खड़े रहने से ओनर, चालक, सह चालक, लोडर, अनलोडर, गैरेज, पार्टस दुकान, पेट्रोल पंप, टायर दुकान सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 35 हजार लोग प्रभवित हैं. बॉक्साइट ही यहां की लाइफ लाइन है. इससे लोहरदगा, गुमला, लातेहार के बाजार भी प्रभावित हो रहे हैं. बैठक में कहा गया कि अब ट्रक ओनर इसे सहन नहीं कर सकते हैं.

इसलिए अब सड़क पर उतर कर एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि 26 जून को हिंडालको गेट, कचहरी रोड के सामने एक दिवासीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद आंदोलन को और तेज करते हुए जिला प्रशासन तथा राज्य मुख्यालय तक प्रदर्शन करने की रणनीति तय की गयी. कहा गया कि हिंडालको कंपनी ट्रकों का परिचालन शीघ्र शुरू करे, चाहे मुरी फैक्टरी खुले या न खुले बाक्साइट काे डंप किया जाये और बाद में फैक्टरी भेजा जाये.

बैठक में ट्रक ओनर एसोसिएशन, मजदूर यूनियन, चालक सह चालक संघ, गैराज यूनियन तथा विभिन्न व्यवसायी संगठनों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की गयी. मौके पर अध्यक्ष विनोद सिंह, मो आलम, अभय सिंह, मो गुडू, ब्रज सिंह, मो मींटू, शकील अंसारी, जतरू मुंडा, बासुदेव महतो, रहमत अंसारी, कार्तिक भगत, संजीव शर्मा, एनामुल अंसारी, संजय साहू, मो अमाउल्लाह, मो राजन, मो सलाम, राजू खान, मुंद्रिका यादव, हाजी शमशेर कुरैशी, तौहिद कुरैशी, रिंकू अंसारी, महताब आलम, चंदन यादव, विजय कुमार, मो शोएब, मो आजाद, जगदेव उरांव, बंधन यादव, रत्नेश कुमार, गंगा साहू, नसीम मिस्त्री, सूरज महतो, तारकेश्वर महतो, ताबीर अंसारी, मिथलेश कुंवर, कन्हैया केसरी, शशि वर्मा, रामायण प्रजापति, खुर्शीद, आसीम अंसारी, महबूब अंसारी, जसीम अंसारी, दिनेश अग्रवाल, मो रिजवान, विमल महतो, अमर विश्वकर्मा, सुनील साहू, जीतू सिंह, इदूल अंसारी, दिलीप वर्मा, जबार अंसारी, कृष्ण महतो, मो गुडू खान, मो फैज कुरैशी, जहांगीर कुरैशी, मो सलाम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola