राज्य में महिलाओं और किसानों की हो रही है उपेक्षा : सुदेश महतो
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 07 Jun 2026 7:47 PM
राज्य में महिलाओं और किसानों की हो रही है उपेक्षा : सुदेश महतो
मनिका़ आजसू प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार गुप्ता के आवासीय परिसर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीमा देवी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका संचालन जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने किया. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता, विशेषकर महिलाओं और किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है. मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता का आंदोलन है. झारखंड का युवा अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर पूरी तरह जागरूक हो चुका है. पलामू प्रमंडल से पलायन, बेरोजगारी और शोषण को समाप्त करने के लिए आजसू पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके पूर्व लातेहार पहुंचने पर सुदेश महतो का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, उमेश सिंह भोक्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, जिला कोषाध्यक्ष सदाम अंसारी, नगर अध्यक्ष विकास साहू, युवा जिला प्रभारी मुकेश यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह, राजा दुबे, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










