लोहे का प्लेट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 07 Jun 2026 7:55 PM
लोहे का प्लेट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर
चंदवा़ चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर चंदवा व कुड़ू थाना के सीमाने पर रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार पिता उदय यादव (जबरा, चतरा) रामधारी यादव पिता जगदीश यादव (माधोपुर इटखोरी-चतरा) व सकेंद्र यादव पिता महावीर यादव (छतरपुर, पलामू) शामिल हैं. तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में किया गया. बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. ट्रक ओडिशा से लोहे का प्लेट लोड कर पटना जा रहा था. लोहरदगा शंख नदी पार करने के बाद रामधारी यादव व सकिंद्र यादव ने ट्रक चालक से चंदवा तक आने के लिए लिफ्ट मांगी. चालक ने उक्त दोनों को अपनी ट्रक में बैठा लिया. जैसे ही ट्रक चंदवा सीमाने पर पहुंचा. अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में तेज गति से जाकर धंस गया. अचानक इस घटना से लोहे का प्लेट का सारा भार केबिन पर आ गया. घटना के बाद उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, झामुमो नेता मो नौशाद अंसारी, अंकित कुमार, अरविंद कुमार, साईं नर्सिंग होम के रोहित त्रिपाठी समेत स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन की मदद से दो लोगों को चंदवा सीएससी भेजा गया. चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया था. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को ट्रक की केबिन से निकला गया. चंदवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी रिम्स रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने इस पथ पर लगातार हो रही दुर्घटना को लेकर मालवाहक ट्रकों की एंट्री बंद करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










