रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक हुई
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

रसोइया व संयोजिका संघ की बैठक हुई
विज्ञापन
लातेहार. जिले के गारू प्रखंड में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया व संयोजिका संघ की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता लातेहार जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की. जबकि संचालन कलावती देवी ने की. बैठक मे सभी रसोईया व संयोजिका को सदस्य बनाते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया. साथ ही विद्यालय कमेटी का जोड़ते हुए प्रखंड कमेटी को मजबूत कर प्रखंड सम्मेलन करने की तैयारी पर चर्चा की गई. मौके पर सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. जिसमे प्रखंड अध्यक्ष वर्षा देवी को चुना गया. जबकि सचिव मुनिया कुमारी, कोषाध्यक्ष रजविनदर देवी, उपाध्यक्ष कर्मी देवी, उपसचिव सुशीला देवी, उपकोषाध्यक्ष सतिया देवी के अलावा सदस्य के रूप में रीना देवी समेत महिलाओ को शामिल किया गया. मौके पर कबूतरी देवी, रीला देवी, शाली देवी समेत कई महिलाएं शामिल थी. राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर लोगों ने दी बधाई
लातेहार. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लातेहार निवासी सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को प्रत्याशी बनाया है. श्री राम के राज्यसभा प्रत्याशाी बनाये जाने के बाद जिले भर में हर्ष का माहौल है. इसे लेकर जिले भर से लोगो ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, जिप सदस्य जीरा देवी, बुद्धेश्वर उरांव, आर्सेन तिर्की, अंकित पांडेय, समशुल होदा, अरूण दुबे, रिंकु कच्छप, अहद खान, शमशेर आलम, वासुदेव यादव, बिलासी तोपनो, शीला देवी, ममता सिंह, पॉल एक्का समेत कई लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










