फर्जी ग्राम सभा के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे समाहरणालय, दिया आवेदन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:16 PM
फर्जी ग्राम सभा के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे समाहरणालय, दिया आवेदन
लातेहार. सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के कोने और बिनगड़ा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फर्जी ग्राम सभा कर वन पट्टा अवैध रूप से जारी कर दिया गया है. आवेदन में कहा गया कि सहेंद्र लोहरा, जितेंद्र लोहरा, नंददेव लोहरा, राजेंद्र लोहरा, शंकर लोहरा, गोपाल लोहरा, संदीप लोहरा, सकेंद्र लोहरा और देवंती देवी समेत कई लोगों ने मिलकर धोखाधड़ी की है. ग्रामीणों ने अधिकारियों से ग्राम सभा की कार्यवाही रजिस्टर की जांच करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में 12 मई को जनता दरबार में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में असंतोष की भावना बढ़ रही है. जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये. इस आवेदन पर ग्राम प्रधान दशरथ सिंह के अलावा रमेश सिंह, भोला यादव, भवानी परहिया, हरिहर सिंह, राजकुमार सिंह, गंगेश्वर सिंह, अनिल सिंह, रामसेवक सिंह, विनोद सिंह, बालदेव सिंह, कमलेश सिंह, हरमोहन सिंह, फुलचंद भुइयां, धनु सिंह और केश्वरी सिंह समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










