प्रशासन ने शुरू कराया हाइवा परिचालन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:14 PM
प्रशासन ने शुरू कराया हाइवा परिचालन
हेरहंज : पिछले करीब 34 घंटे से नवादा चौक के समीप तुबैद कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ कुसमाही साइडिंग जानेवाले हाइवा को ग्रामीणों ने रोक दिया था. शुक्रवार को कंपनी के लोग, अंचलाधिकारी व ग्रामीणों के बीच बैठक भी हुई थी, पर ग्रामीण अड़े थे. ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे पुलिस प्रशासन की मदद से हथियार व लाठी डंडे के बल पर कोयला लदे हाइवा का परिचालन शुरू करवा दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर रूट नहीं बदला गया तो और उग्र आंदोलन होगा. इधर हाइवा परिचालन सामान्य होने से डीवीसी कंपनी के लोगों ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










