लंबित सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:11 PM
लंबित सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लातेहार. सदर प्रखंड के सेमरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाये. इस आंदोलन का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा) पिंटू रजक ने किया. सैकड़ों ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे और संवेदक का लाइसेंस रद्द करने की मांग करते हुए नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले डेढ़ साल से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को लेकर लगातार परेशान हैं. कई बार उपायुक्त एवं विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. संवेदक बीच में काम छोड़कर चला गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यवसायियों और आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पिंटू रजक ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो ग्रामीण चक्का जाम करेंगे. ज्ञापन सौंपनेवालों में ग्राम प्रधान दशरथ सिंह, रमेश सिंह, अवधेश सिंह, भोला यादव, हरमोहन सिंह, धनु सिंह, केश्वरी सिंह, हरिहर सिंह, राजकुमार सिंह, गंगेश्वर सिंह, अनिल सिंह, रामसेवक सिंह, कमलेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, संतोष यादव, महेंद्र कुमार सिंह, जय वकास सिंह, आलम अंसारी, अनिल प्रसाद, सोनू कुमार, कमलेश चंद्रवंशी, देवकी सिंह और नरेश प्रसाद समेत कई ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










