विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:12 PM

विज्ञापन

विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाये. उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी बिजली पोल, तार, ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य संरचनाओं की जांच कर आवश्यक मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जर्जर बिजली पोल और क्षतिग्रस्त तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाये, ताकि वर्षा के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके. साथ ही संभावित जोखिमों को चिन्हित कर समय रहते समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे. इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के लाभ को समय पर जनता तक पहुंचाना और सुरक्षित, सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना था.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola