जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने को विवश हैं छात्र

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 8:56 PM

विज्ञापन

चंपा पंचायत के राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय मेराम का भवन जर्जर हो गया. बारिश होने पर छत से पानी टपक रहा है. लगातार हो रही बारिश ने शिक्षकों व छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है.

विज्ञापन

महुआडांड़ . चंपा पंचायत के राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय मेराम का भवन जर्जर हो गया. बारिश होने पर छत से पानी टपक रहा है. लगातार हो रही बारिश ने शिक्षकों व छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है. स्कूल भवन के कमरे में बच्चों के बैठने की जगह नहीं है. इस कारण शिक्षक सभी बच्चों को किचन रूम में बैठा कर पढ़ा रहे हैं. शिक्षिका सुशीला कुजूर ने कहा कि पांच साल से ऐसी हालत है. हर साल बरसात में परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे हालत के कारण बच्चों की संख्या भी हर वर्ष कम होती जा रही है. इस वर्ष केवल 13 बच्चे ही विद्यालय में नामांकित है. उन्होनें कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि डर लगता है कि अगर जर्जर छत के नीचे पढ़ रहे बच्चों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो गई, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola