बरामद किए गए 36 मोबाइल को SP ने वास्तविक धारकों को किया वापस

मोबाइल देते एसपी | Prabhat Khabar Network
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने साइबर सेल की मदद से बरामद किए गए 36 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
लातेहार: पुलिस के द्वारा सीईआईआर पोर्टल और साइबर सेल की तकनीकी टीम के सहयोग से गुम हुए मोबाइल फोन लगातार बरामद किए जा रहे हैं. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बरामद किए गए 36 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपने खोये हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल या नजदीकी थाना से संपर्क करने की अपील की. मोबाइल मिलने पर धारकों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल की टीम के प्रति आभार जताया.
शहर के स्टेशन निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने खोये हुए मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम के प्रयास से उनका मोबाइल दोबारा मिल गया. इसी तरह अन्य मोबाइल धारकों ने भी पुलिस के इस कार्य की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










