लातेहार में पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा शिक्षा का प्रसार

उपस्थित आचार्य | Prabhat Khabar Network
लातेहार में एकल अभियान द्वारा पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ. इसमें शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया है.
लातेहार: शहर में एकल अभियान द्वारा पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. चलो दीप जलायें, जहां अभी भी अंधेरा है ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार व जागरूकता प्रसार का संकल्प लिया गया. उद्घाटन सत्र में मनमोहन राम, गया प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, संजय तिवारी और मुकेश पांडेय उपस्थित थे.
वक्ताओं ने आचार्यों को ॐ के उच्चारण के महत्व की जानकारी दी और गांवों में शिक्षा व सामाजिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, राहुल कुमार, चंद्रकिशोर सिंह, रूपलाल यादव, रामवृक्ष यादव और पंडित यादव समेत काफी संख्या में आचार्य व भाई-बहन उपस्थित थे.
इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आचार्यों को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में समाज को सशक्त बना सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










