हाईवा ऑनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में हाइवा ऑनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई. इसमें भाड़ा वृद्धि और चेक पोस्ट की समस्याओं को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार): होटल रोज गार्डन में रविवार को हाइवा ऑनर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष चन्द्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मगध कोलियरी के 12 नंबर चेक पोस्ट पर लगने वाले लंबे जाम, भाड़े में 30 प्रतिशत वृद्धि, आरसीआर ट्रांसपोर्टिंग में जीपीएस की अनिवार्यता तथा डीओ ट्रांसफर में एनओसी की बाध्यता समाप्त करने समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी.

विज्ञापन

हाइवा मालिकों ने आरोप लगाया कि 12 नंबर चेक पोस्ट पर सीसीएल की अव्यवस्था के कारण वाहनों को कई घंटे तक खड़ा रहना पड़ता है. इससे डीजल की खपत बढ़ने, समय की बर्बादी होने और प्रतिदिन ट्रिप की संख्या घटने से वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने चेक पोस्ट पर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

बैठक में कहा गया कि पिछले पांच वर्षों में डीजल, मोबिल, यूरिया, टायर, स्पेयर पार्ट्स, बीमा, टैक्स, मरम्मत खर्च तथा चालक-खलासी के वेतन में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन परिवहन का भाड़ा अब भी पुराने दर पर मिल रहा है. बढ़ते खर्च और कम भाड़े के कारण कई वाहन मालिक बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों की किस्त समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण कई वाहन जब्त हो चुके हैं.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन जल्द ही मगध एवं तुबेद कोलियरी प्रबंधन तथा संबंधित ट्रांसपोर्टरों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा. अध्यक्ष चन्द्रदीप प्रसाद ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो हाइवा मालिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बैठक में सचिव शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष देवपाल साव, दिनेश यादव, कौशल यादव, मो. इरफान, मो. जैद, अरविंद यादव, मो. ऐहतेशाम, विशेश्वर यादव, उज्ज्वल कुमार, मो. तस्लीम, दिलीप यादव, एहसान सहित बड़ी संख्या में हाइवा मालिक उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola