लातेहार में ट्रैक्टर से दबकर नाबालिग की मौत, अवैध बालू खनन पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के मनिका में ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल 12 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई. अवैध बालू ढुलाई और बाल मजदूरी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मनिका से पवन पासवान की रिपोर्ट

विज्ञापन

मनिका(लातेहार). लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में अवैध बालू खनन का मुद्दा एक बार फिर तब सुर्खियों में आया, जब पिछले रविवार को ट्रैक्टर दुर्घटना में एक 12 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई. अर्जुन राम पिता मदन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान रांची रिम्स में मंगलवार देर रात मौत हो गई.

बालू लोडिंग के बाद ईंट लोड करने जा रहा था अर्जुन

अर्जुन ट्रैक्टर पर बालू लोडिंग करने के लिए गया था. बालू खाली करने के बाद वह ईंट लोडिंग के लिए जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया था. अनियंत्रित होने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर की स्थिति या चालक के अनुभव की कमी एक वजह हो सकती है.

प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स किया गया था रेफर

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, परिजनों एवं प्रशासन की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर किया जब्त

अर्जुन की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है.

अवैध बालू ढुलाई और नाबालिगों से मजदूरी पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है, "हमारे क्षेत्र की कई नदियों से लगातार अवैध रूप से बालू की ढुलाई हो रही है और यह बहुत दुखद है कि इस इलाके में छोटे बच्चों से भी बालू और ईंट लोडिंग जैसे खतरनाक कामों में मजदूरी कराई जा रही है."

ग्रामीणों ने मामले की जांच कर अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने तथा नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में 6 सितंबर से युवक लापता, बाजार जाने की बात कहकर निकला था घर से

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola