लातेहार में 6 सितंबर से युवक लापता, बाजार जाने की बात कहकर निकला था घर से

Updated:
विज्ञापन

लापता युवक की फाइल फोटो : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बारियातू से एक युवक दिलीप प्रजापति 6 सितंबर से लापता है. परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

बारियातू(लातेहार). थाना क्षेत्र के फुलसू गांव के रहने वाले स्व. कैलाश प्रजापति के छोटे बेटे दिलीप प्रजापति (34 वर्ष) छह सितंबर से गायब हैं. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बुधवार को दिलीप के भाई सागर प्रजापति ने अपने भाई की सलामती की उम्मीद में थाने का दरवाजा खटखटाया और पुलिस से भाई को खोजने की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था

अर्जी में उन्होंने बताया है कि दिलीप प्रजापति छह सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह सवारी गाड़ी से बाजार जा रहा है. इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं आया. पहले तो सभी ने आसपास, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली.

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दिलीप वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खुद से भी उसे खोजना शुरू किया. मोबाइल फोन और दूसरी चीजों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई पक्की जानकारी हाथ नहीं लगी.

पुलिस से सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार

इसके बाद बुधवार को उसके बड़े भाई सागर प्रजापति ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई और लिखित अर्जी देकर भाई दिलीप प्रजापति को जल्द से जल्द खोजने और सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि दिलीप और बड़ा भाई सागर दोनों पिछले शनिवार को लुधियाना से घर लौटे थे.

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस हर संभव पहलू की गहनता से जांच कर रही है और दिलीप प्रजापति को जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास जारी है.

ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola