लातेहार के मानस, ऋषभ और आर्यन ने विज्ञान प्रश्नमंच में हासिल किया प्रथम स्थान, क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
चयनित विद्यार्थी : Prabhat Khabar
लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
लातेहार. शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. शिशु वर्ग के विज्ञान विषय की प्रश्नमंच प्रतियोगिता में कुमार टोली, हजारीबाग में आयोजित प्रांतीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के मानस राज गुप्ता, ऋषभ तिवारी एवं आर्यन कुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था.
विद्यालय में समारोह आयोजित कर छात्रों का सम्मान
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से विजेता छात्रों को विद्यालय में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. मौके पर समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र जायसवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रतियोगिताओं से विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना : प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. इससे उनमें आत्मविश्वास, विषय के प्रति रुचि तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा उत्पन्न होती है. उन्होंने क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है. मौके पर सभी आचार्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए