हेरहंज में एसएसबी की 35वीं वाहिनी का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि : Prabhat Khabar
हेरहंज थाना परिसर में 35वीं वाहिनी का 20वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.
हेरहंज(लातेहार). स्थानीय थाना परिसर व सेरनदाग स्थित पुलिस कैम्प में 35वीं वाहिनी की ई-समवाय (झा.) एसएसबी की पहल पर बुधवार को 35वीं वाहिनी का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शहीद जवानों को नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया.
अतिथियों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे, शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास सिंह एवं मध्य विद्यालय मेराल के शिक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया.
जवानों ने प्रस्तुत किये देशभक्ति कार्यक्रम
समारोह के दौरान जवानों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जवानों के उत्साह और उनकी कलात्मक प्रस्तुतियों को अतिथियों ने खूब सराहा. कार्यक्रम के दौरान माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया.
सामूहिक भोज का हुआ आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात अतिथियों, जवानों और स्थानीय गणमान्य लोगों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. एसएसबी अधिकारियों ने जवानों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर हेरहंज एसएसबी के इंस्पेक्टर पार्थ घोष, सेरनदाग कैम्प प्रभारी जयबीर सिंह, ग्रामीण शिवनाथ रजक, बिष्णुदेव यादव, दरोगी यादव, नीरज यादव, परमेश्वर लोहरा समेत एसएसबी के जवान मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: उरीमारी में हाई स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, पांच हिरासत में
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए