लातेहार : चंदवा में 12 सितंबर को होगा मजदूर यूनियन का महासम्मेलन, तय होगी आंदोलन की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का पोस्टर जारी करते लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का वार्षिक सम्मेलन 12 सितंबर को चंदवा में होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार). झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन (एटक से संबंधित) का दूसरा वार्षिक सम्मेलन 12 सितंबर को सरोज नगर स्थित लादू बाबू बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा. गुरुवार को यूनियन नेताओं की बैठक में सम्मेलन को लेकर पोस्टर जारी किया गया. यूनियन नेता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि सम्मेलन में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से यूनियन के कार्यकर्ता शामिल होंगे. सम्मेलन में मजदूरों और किसानों के संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही आगामी आंदोलनों की रणनीति भी तय की जाएगी. सम्मेलन में ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह, निर्माण कामगार संघ के जेनरल सेक्रेटरी सह केंद्रीय सदस्य एटक नरायन पूर्वे और इप्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

विज्ञापन

स्वागत समिति का गठन

कार्यक्रम की सफलता के लिए इंदुभूषण पाठक की अध्यक्षता में स्वागत समिति का गठन किया गया है. समिति में मो. अलाउद्दीन उर्फ पप्पू, माखन चौरसिया, अनिल साहू, धनेश्वर तुरी, रविंद्र भोक्ता, मछिंद्र लोहरा, सुरेश बासपती, राजेंद्र तुरी, ओमप्रकाश साहु, अशोक गंझू, शर्मा गंझू, रंथु भोक्ता, किटका गंझू, बाबूलाल गंझू, नंदलाल सिंह, गोविंद भोक्ता, संजय गोप, गणेश गंझू, जितवाहन गंझू, बालेश्वर भोक्ता, प्रेम तुरी और केसो प्रजापति शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola