भर्ती सुधार यात्रा पहुंची चंदवा, देवेंद्र महतो बोले - युवाओं के अधिकार और भविष्य को सुरक्षित करना लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

चंदवा में युवाओं के बीच हुंकार भरते देवेंद नाथ महतो व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में भर्ती सुधार यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है.

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार). छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली गयी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को चंदवा पहुंची. यहां कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने फूल-माला पहनाकर देवेंद्र नाथ महतो का स्वागत किया.

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना, युवाओं के अधिकार की लड़ाई को मजबूत करना और उनका भविष्य सुरक्षित करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों को लेकर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बिरहोर महिला के प्रसव के बाद नवजात की बिगड़ी हालत, फुलसू आरोग्य मंदिर की ANM पर लापरवाही का आरोप, लातेहार रेफर

युवाओं से रांची चलने की अपील

उन्होंने युवाओं से 11 सितंबर को रांची में होने वाले यात्रा के समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.मौके पर प्रेम नायक, प्रीति महतो, संतोष पासवान, निशांत यादव, सुदामा कुमार, चंदन बड़ाईक, शिव शंकर प्रजापति, गोपाल प्रजापति, जितेंद्र कुमार और अनिल कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: "डीएसपी, बीडीओ और शिक्षक की नौकरी बिक रही है" - भर्ती सुधार यात्रा लेकर लातेहार पहुंचे देवेंद्र महतो का सरकार पर बड़ा आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola