पेंशनरों ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सौंपा मांग पत्र, वैलिडेशन एक्ट 2025 निरस्त करने और 18 माह के बकाया DA भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

सांसद को मांग पत्र सौंपते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में पेंशनर समाज ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से मुलाकात कर डीए भुगतान और पुरानी पेंशन बहाली समेत कई प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के बाद पेंशनर समाज के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से उनके आवास पर मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट 2025 को निरस्त कराने की मांग की. उन्होंने सांसद से मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया. पेंशनरों ने 18 माह से रोके गये डीए का भुगतान करने की भी मांग रखी.

विज्ञापन

पेंशन की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष

इसके अलावा कम्यूटेशन पेंशन की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, रेल यात्रा में पूर्व की तरह किराये में छूट बहाल करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, सचिव धनेश्वर उरांव, नामेश्वर सिंह मनिका, सुखलाल भगत, दानियल मिंज गारू, दिलेश्वर भगत, किरण उरांव, पार्वती देवी, आयशा खातून, शंभु प्रसाद, शिवनंदन राम और मोती प्रसाद मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: बिरहोर महिला के प्रसव के बाद नवजात की बिगड़ी हालत, फुलसू आरोग्य मंदिर की ANM पर लापरवाही का आरोप, लातेहार रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola