जंगली हाथी ने दो घरों को तोड़ा, विद्यालय की खिड़की तोड़ी, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त घर और उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में जंगली हाथियों के झुंड ने दो घरों और एक स्कूल को क्षतिग्रस्त कर दिया है. हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है और अनाज का भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार): जंगली हाथियों के झुंड ने शनिवार रात प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बसिया पंचायत के पाहन टोला और बहेरा गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने पाहन टोला निवासी बिनोद गंझु और बहेरा गांव निवासी राजधानी यादव के घर को तोड़ दिया. इस दौरान घर में रखे अनाज को भी खा गए. घर की दीवार टूटने से वहां सो रहे देववंश महतो, पिता- स्व. बना महतो घायल हो गए. परिजन रात करीब दो बजे उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. संजय सिद्धार्थ ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

विज्ञापन

वहीं, हाथियों के झुंड ने मध्य विद्यालय मरंगलोईया में भी तोड़फोड़ की. हाथियों ने विद्यालय की खिड़की, दरवाजा और बेंच-डेस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल, दाल और सब्जी को भी खा गये. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने के अनाज की समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बसिया मुखिया बिमला देवी ने वन विभाग से पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने की मांग की.

सूचना मिलने पर वन विभाग के अमित कुमार और वनरक्षी मृत्युंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर रामप्रवेश राम, सुरेश यादव, विनोद गंझु, रामकुमार उरांव, राजेश यादव, फॉरेस्टर अमित कुमार, मृत्युंजय कुमार, रूकमणिया देवी, सीता देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola