चंदवा में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, रंजीत गुप्ता फिर बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन हुआ। रंजीत गुप्ता को फिर से अध्यक्ष चुना गया। इस वर्ष पंडाल तिरंगा थीम पर आधारित होगा।

विज्ञापन

चंदवा. पंचमुखी हनुमान मंदिर, सरोज नगर स्थित दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार शाम मंदिर के समीप हुई. अध्यक्षता प्रह्लाद वर्मा ने की. बैठक में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

रंजीत गुप्ता फिर बने अध्यक्ष

बैठक में रंजीत गुप्ता को पुन: समिति का अध्यक्ष बनाया गया. मनोज सिंह को सचिव, गुड्डू सिंह को कोषाध्यक्ष और मोहनीश कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.

तिरंगा थीम पर बनेगा पूजा पंडाल

बैठक में पूजा पंडाल निर्माण, पथ की साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और विद्युत सज्जा समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल तिरंगा थीम पर बनाया जायेगा. पंडाल तक जाने वाले पूरे रास्ते में लाइट लगाने पर भी सहमति बनी.

बैठक में संरक्षक राजेश चंद्र पांडेय और नरेश प्रसाद के अलावा कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, अनिल सिंह, कृष्णा सर, अमित कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र जाडेजा, अमन कुमार, निखिल सिंह, सुरेश गुप्ता, राकेश सिंह, विवेक कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, बनारसी प्रसाद सोनी, सतीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola