हिंदी हमारी विरासत और जन-जन की भाषा, लातेहार में हिंदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम
उद्घाटन करते डीईओ | Prabhat Khabar Network
लातेहार में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व और सरकारी कार्यों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
लातेहार. राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू और जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
सरल हिंदी से आम लोगों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता और राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जन-जन से जुड़ी भाषा है. सरकारी कार्यों में सरल और सहज हिंदी के प्रयोग से आम लोगों तक सूचनाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचायी जा सकती है.
हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए