जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय रोल में प्रबंधन समिति का गठन, डब्लू बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय रोल में प्रबंधन समिति का गठन, डब्लू बने अध्यक्ष

जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय रोल में नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. डब्लू प्रजापति को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है.

विज्ञापन

चंदवा: जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, रोल में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का चयन किया गया.

बैठक में डब्लू प्रजापति को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. वहीं अंजली देवी को उपाध्यक्ष, प्रीति देवी को संयोजिका तथा अनिमा देवी को उपसंयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई. समिति गठन की प्रक्रिया संकुल साधन सेवी संजू कुमारी की देखरेख में संपन्न हुई. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत शाहदेव, आशीष कुमार सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे.

बैठक में विद्यालय के समुचित संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई. नई समिति के सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola