आंदोलन के क्रम में झारोटेफ ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
 मांग पत्र सौंपते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

मांग पत्र सौंपते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

झारखंड अधिकारी शिक्षक कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. जानिए पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

लातेहार : झारोटेफ के बैनर तले संगठन के पुनर्गठन में लातेहार प्रखंड के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने खेल स्टेडियम में बैठकर सर्व समिति से धीरज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चयन किया. नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार ने संगठन को विश्वास दिलाया कि पूरी तन्मयता से संगठन को आगे बढ़ाऊंगा एवं कर्मचारी हित में काम करूंगा. झारखंड अधिकारी शिक्षक कर्मचारी संघ (झारोटेफ) प्रखंड के तत्वावधान मे प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार एवं प्रखंड सचिव दिलीप कुमार सिंह की नेतृत्व में आंदोलन के प्रथम चरण में अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की एवं चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी को ज्ञापन सौंपा है.

संगठन ने राज्यकर्मियों की विभिन्न लंबित एवं न्याय उचित मांग जैसे एमएसीपी शिशु शिक्षण भत्ता, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष, परिवहन भत्ता एवं अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलनरत है. इन मांगों में से कई मांगे सतारूढ दल के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल था. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री तिर्की ने कहा कि संगठन के माध्यम से आपकी न्याय उचित मांग को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाऊंगा.

मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र, अभय कुमार पांडेय, संजय प्रसाद, रशीद अंसारी, अविनाश, गोविंद सिंह, बलराम सिंह, निरंजन उरांव, शंकर नायक, राहुल कुमार, मंजू कुमारी, अनु दुबे, प्रियंका कुजूर व उपेंद्र तिवारी सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola