चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:09 PM

विज्ञापन

चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

विज्ञापन

लातेहार. विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में की गयी. उदघाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन का उद्देश्य माहवारी के दौरान किशोरियों को स्वच्छता रखने, सुरक्षित निपटान और स्वास्थ्य संतुलित रखने हेतु पौष्टिक खान पान को बढ़ावा देना है. हर माह की 28 तारीख को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इस जागरूकता कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम में सदर प्रखंड की 12 किशोरियों को किशोरी किट प्रदान किया गया. जिसमें खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी व लक्ष्मी कुमारी समेत कई किशाेरी शामिल है. मौके पर काफी संख्या में किशोरी उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola