भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसभा का आयोजन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 12 Apr 2026 8:40 PM

विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसभा का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के आरागुंडी पंचायत के सिमरिया गांव में जनसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए एक देश एक विधान, एक प्रधान एक निशान के संकल्प को दोहराया. उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्रवाद पर जोर देते हुए कहा कि पूरे भारत में समान कानून व्यवस्था और एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा-विधानसभा में मिला़ जिससे महिलाओं में काफी उत्साह है. कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम कुमार वैद्य ने किया. मौके पर संयोजक विनोद यादव, शंकर यादव, मंडल महामंत्री दीपक पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. इसके पूर्व सभी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. बाबा साहेब की जयंती मनाने का निर्णय लातेहार. जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाया जायेगा. उक्त जानकारी बिरजू राम ने दी है. उन्होंने बताया कि सामाजिक क्रांति के महानायक व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने की तैयारी पूरी की ली गयी है. अंबेडकर विचार मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों से भाग लेने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola