ePaper

मनिका विधानसभा के 65 बूथ के मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से भेजे गये

Updated at : 18 May 2024 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
मनिका विधानसभा के 65 बूथ के मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से भेजे गये

जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के दोनों विधानसभा (मनिका व लातेहार) में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक भेजना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

लातेहार. जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के दोनों विधानसभा (मनिका व लातेहार) में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक भेजना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राजहार हेलिपैड से मनिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह, गारू व महुआडांड़ प्रखंड के 65 मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया. इसमें बरवाडीह प्रखंड के 14, गारू प्रखंड के 15 तथा महुआडांड प्रखंड के 36 मतदान केंद्र शामिल है. हेलीकॉप्टर से 244, ट्रेन से 166 तथा अन्य वाहन से 13 मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को भेजा गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सभी मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को क्लस्टर के लिए रवाना किया. उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को संबंधित पोलिंग पार्टी व पुलिस के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान कार्यों का सफल संचालन सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ क्लस्टरों में भोजन, पानी, शौचालय, निर्बाध बिजली की व्यवस्था के अलावा चिकित्सीय दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पुलिस अधीक्षक ने सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर अपनी-अपनी पोलिंग पार्टी के साथ जाकर पूरी सतर्कता से कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गयी हे. हेलिपैड के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास ने सभी मतदान कर्मियों को रवाना होने से पहले चुनाव को लेकर कई जानकारी दी. इस अवसर पर जिले के कई पदाधिकारी व मतदान कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola