मोहब्बत में दी जान! लातेहार के मनिका में युवक-युवती ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

लातेहार के जंगल से कप्लस का शव बरामद, Pic Credit- AI Only for Symbolism
Latehar Suicide Case: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपे गांव के जंगल में शुक्रवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतकों की पहचान सुनील सिंह (24) और रिंकी कुमारी (18) के रूप में हुई है, जो पिछले 2 मई से घर से लापता थे. ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है.
Latehar Suicide Case, लातेहार (चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट): लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपे गांव के समीपवर्ती जंगल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ से युवक और युवती के शवों को लटकते हुए देखा. इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनिका थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पेड़ से उतारा और पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया.
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान कोपे गांव के ही सीताराम सिंह के बेटे सुनील सिंह (24 वर्ष) और शिवकुमार सिंह की बेटी रिंकी कुमारी (18 वर्ष), के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील और रिंकी के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों बीते 2 मई से अपने-अपने घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थे, जिसकी तलाश परिजन अपने स्तर पर कर रहे थे.
Also Read: झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता को भगाना यूपी के मौलाना को पड़ा भारी, गढ़वा के ग्रामीणों ने घेरा
गांव में पसरा मातम, चर्चाओं का बाजार गर्म
जंगल में शव मिलने की खबर जैसे ही कोपे गांव पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया. दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग में विफलता के कारण उठाया गया आत्मघाती कदम मान रहे हैं तो वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है.
पुलिस ने की कार्रवाई
मनिका थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले 6 दिनों से दोनों कहां थे और किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं.
Also Read: जैक इंटर आर्ट्स में थर्ड पोजिशन लाने वाली मजदूर की बेटी अंशु को मिला सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










