इंटर साइंस के नतीजों में बेटियों का दबदबा, शालू हुई प्रखंड टॉपर

Updated:
विज्ञापन

इंटर साइंस के नतीजों में बेटियों का दबदबा, शालू हुई प्रखंड टॉपर

विज्ञापन

बेतला. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में बरवाडीह प्रखंड की बेटियों ने शानदार सफलता हासिल की है. सरईडीह प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा शालू कुमारी (पिता दिलीप प्रसाद) ने 89.4% अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी है. शालू ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है. वहीं, अखिल भारतीय वैश्य हलुवाई समाज के अध्यक्ष संजय प्रसाद की पुत्री कुमारी प्रियांशी गुप्ता ने 88.4% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. बेतला पंचायत की पूर्व मुखिया माया देवी व पूर्व उपमुखिया जयप्रकाश रजक की पुत्री पायल कुमारी ने भी 84.2% अंक लाकर अपनी मेधा साबित की है. सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने हर्ष जताया है. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बेटियों की यह कामयाबी समाज के लिए गौरव की बात है. प्रबुद्ध नागरिकों व शिक्षाविदों ने भी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा है. गांधी इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

लातेहार. जैक बोर्ड ने तीनों संकाय का 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिला मुख्यालय में संचालित गांधी इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. इस वर्ष कला संकाय में 547 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी थी. इसमें 315 प्रथम, 222 द्वितीय व एक विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहा है. इसके अलावा विज्ञान संकाय में 23 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी थी. इसमें 17 ने प्रथम और छह विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो दशरथ साहू ने विद्यार्थियों की सफलता पर संतोष जताया है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola