विभिन्न गांवों में जनसंवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनायी
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 12 Apr 2026 8:55 PM
विभिन्न गांवों में जनसंवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनायी
चंदवा. भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत पूर्वी मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और संगठन विस्तार कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान डूमारो, हुटाप, चंदवा पूर्वी, माल्हन, लाधुप और अरधे गांव में बैठक कर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया गया. डूमारो गांव में मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने नेतृत्व करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचायी. वहीं, हुटाप में शिवकेश्वर यादव, चंदवा पूर्वी में चंद्रभूषण केसरी, माल्हन में सुनील मुंडा और लाधुप व अरधे में दीपक निषाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया. अभियान को सफल बनाने में राजेश गंझू, बालेश्वर गंझू, मुरारी साहू, शंकर मुंडा, उमेश यादव और आलोक यादव समेत कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा. कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती और लाभार्थियों से संपर्क पर विशेष जोर दिया. कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, मतदाता सूची सुधारने पर जोर
बरवाडीह. सामुदायिक भवन में कांग्रेस प्रखंड कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों के गुर सिखाये गये. प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से पंचायतों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलए को निर्देश दिया गया कि एसआईआर के कारण मतदाता सूची से कटे हुए नामों को सुधारने में जनता का सहयोग करें. कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 भरवाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाना ही हमारा लक्ष्य है. प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र राम ने संगठन में बीएलए की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम में विजय बहादुर सिंह, नसीम अंसारी और प्रेम सिंह पिंटू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










