लातेहार में 1644 किलो डोडा के साथ चालक गिरफ्तार, यूपी ले जाने की थी तैयारी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Mar 2024 2:58 PM

विज्ञापन

जब्त डोडा का वजन 1644 किलोग्राम है. वहीं, इसका बाजार मूल्य तकरीबन 33 लाख रूपये है. पुलिस ने मौके पर ट्रक के चालक राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार जिले की मनिका पुलिस ने एनएच-75 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक में भूसी की बोरी में छिपा कर डोडा बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. दरअसल, लातेहार एसपी को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में छिपा कर डोडा यूपी ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर एसपी ने बरवाडीह एसडीपीओ अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की.

लातेहार के मनिका थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि गठित टीम ने मनिका बाजार में रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक ट्रक (यूपी-30-5705) को जांच के लिए रोका गया. जांच के क्रम मे उक्त ट्रक में भूसी की बोरी रखा डोडा बरामद किया गया है. कुल 82 बोरी में डोडा छिपा कर रखा गया था.

कुल डोडा की वजन 1644 किलोग्राम है. बरामद डोडा का बाजार मूल्य तकरीबन 33 लाख रूपये है. पुलिस ने मौके पर ट्रक के चालक राजवीर सिंह (29) को गिरफ्तार किया है. वह यूपी के उन्नाव जिला के बांगरमउ थाना क्षेत्र के बिरैचामउ गांव का रहने वाला है. चालक ने बताया कि अन्य कई लोगों की मदद से डोडा को यूपी ले जा रहा था. इस संबंध में मनिका थाना में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने चालक को जेल भेज दिया है.

Also Read: झारखंड: लातेहार में टला बड़ा हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी की गार्ड बोगी बेपटरी होने से यातायात बाधित

पुलिस इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है. छापामारी अभियान में एसडीपीओ अश्विनी कुमार के अलावा मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पुअनि सत्येंद्र कुमार, अनुराग कुमार, अनूप कुमार, सअनि नूनमन मिंया, आरक्षी कमलेश कुमार सिंह, सुभाष चद्र राम व भीम कच्छप तथा चालक आरक्षी मनोज कुमार महतो शामिल थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola